खार्तूम, 19 जनवरी (कड़वा सत्य) पश्चिमी सूडान में उत्तरी दारफुर राज्य के एक गांव पर अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के हमले में कम से कम 18 नागरिक मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। एक सरकारी अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक इब्राहिम खातिर ने बताया, “शनिवार को, आरएसएफ मिलिशिया ने उत्तरी दारफुर में उम कददा जिले के पूर्व में जेबेल हिल्ला गांव में नरसंहार किया।” उन्होंने “आरएसएफ द्वारा नागरिकों को संगठित रूप से निशाना बनाने और अंतरराष्ट्रीय कानून और मानदंडों के उल्लंघन ”के लिए की निंदा की।
पश्चिम सूडान के एक गांव पर अर्धसैनिक बलों के हमले में 18 लोगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

