इस्लामाबाद, 25 अगस्त (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो सैनिक मारे गए और सात अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार लगभग 12:20 बजे खैबर जिले के तिराह घाटी क्षेत्र में घटित हुई। सूत्रों ने बताया कि एक कैप्टन सहित सभी घायलों को शुरू में पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हवाई मार्ग से प्रांतीय राजधानी पेशावर ले जाया गया। हमलावरों की पहचान या किसी आतंकवादी समूह से उनके जुड़ाव का खुलासा नहीं किया गया है।
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में मुठभेड़ में 02 सैनिक मारे गए, 07 घायल

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

