इस्लामाबाद, 7 अक्टूबर (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास रविवार रात एक भीषण विस्फोट में कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट हवाई अड्डे की ओर जाने वाले एक चौराहे के पास हुआ, विस्फोट की प्रकृति अभी तक ज्ञात नहीं है।
पुलिस अधिकारी ने कहा, गंभीर रूप से झुलसे कम से कम छह लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि विस्फोट के बाद आग ने कई वाहनों और आसपास के पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया।
पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा कि विस्फोट स्थल जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिसर में नहीं है।
पुलिस, सुरक्षा बल और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
पाकिस्तान: कराची हवाई अड्डे के पास विस्फोट में 6 घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

