इस्लामाबाद, 24 अप्रैल (कड़वा सत्य/शिन्हुआ) पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में एक सैन्य अभियान में तीन आतंकवादी मारे गए और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। देश की सेना ने मंगलवार रात एक बयान में यह जानकारी दी।
सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि यह घटना पिशिन इलाके में सोमवार की रात से लेकर मंगलवार की सुबह तक हुई। यहां सुरक्षा बलों ने एक खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन चलाया।
आईएसपीआर ने कहा कि भीषण गोलीबारी के बाद तीन आतंकवादी मारे गए, जबकि उनका साथी घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बयान में कहा गया है कि ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक ब द किए गए।
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
पाकिस्तान के सैन्य अभियान में 3 आतंकवादी मारे गए

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

