इस्लामाबाद, 18 फरवरी (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत में दो अलग-अलग आतंकवाद विरोधी अभियानों में शनिवार को नौ आतंकवादी मारे गये, जबकि एक सैनिक की मृत्यु हो गयी।
सेना ने यह जानकारी दी।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शनिवार को देर रात एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने केपी के दक्षिणी जिले वजीरिस्तान में एक खुफिया-आधारित अभियान चलाया।
आईएसपीआर ने कहा, 'ऑपरेशन के दौरान भीषण गोलीबारी में सात आतंकवादी और एक सैनिक मारा गया।'
सेना ने कहा, "मारे गये आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गये। मारे गए आतंकवादी कई आतंकवादी गतिविधियों के साथ-साथ जबरन वसूली और निर्दोष नागरिकों की हत्या में सक्रिय रूप से शामिल थे।"
प्रांत के टैंक जिले में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गये एक अन्य अभियान में दो आतंकवादी मारे गये।
समीक्षा, संतोष
पाकिस्तान में आतंकवाद विरोधी अभियानों में नौ आतंकवादी मारे गये


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

