इस्लामाबाद 05 फरवरी (कड़वा सत्य) पाकिस्तान में पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में सोमवार की सुबह पुलिस थाने पर आतंकवादी हमले में कम से कम 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों के समूह ने चौधवान पुलिस थाने पर हमला किया। हमले में 10 पुलिसर्मियों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हुए हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस ने शवों और घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि मृतकों में स्वाबी जिले के एलीट पुलिस बल के छह अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें गुरुवार को होने वाले आम चुनावों से पहले क्षेत्र में तैनात किया गया था।
उन्होंने कहा कि इलाके की ओर जाने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया गया है और तलाश अभियान शुरू किया गया है। अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
डेस्क
/डेस्क
पाकिस्तान में आतंकवादी हमला , 10 पुलिसकर्मियों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

