इस्लामाबाद, 26 मार्च (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार को एक आतंकवादी हमले में छह लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने शिन्हुआ को बताया कि यह घटना प्रांत के शांगला इलाके में हुई, जहां हमलावर ने विस्फोटक से भरे वाहन को वाहनों के काफिले से टकरा दिया, जिसकी सुरक्षा में सुरक्षा बलों के पांच वाहन साथ चल रहे थे। टक्कर से कुल 13 वाहनों के काफिले के एक वाहन में आग लग गई और वह खड्ड में गिर गया।
सूत्रों ने बताया कि वाहन के खड्ड में गिरने से छह लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। जांच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
,
कड़वा सत्य
पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में छह लोगों की मौत, कई घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

