इस्लामाबाद, 28 फरवरी (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर जिले में मंगलवार को एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।
बचाव सेवा ने यह जानकारी दी।
बचाव सेवा ने कहा कि यह दुर्घटना कल शाम को जिले के खानपुर इलाके में तेज गति के कारण हुई,जिसके परिणामस्वरूप लोग हताहत हुए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बस महिलाओं और बच्चों को लेकर पहाड़ी इलाके से पूर्वी रावलपिंडी शहर जा रही थी, तभी वह खाई में गिर गई।
दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी गयी है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर थी।
पाकिस्तान में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिसका मुख्य कारण खराब रखरखाव वाले वाहन, जर्जर सड़कें और सड़क सुरक्षा उपायों में लापरवाही है।
सोनिया,आशा
पाकिस्तान में बस के खाई में गिरने से छह की मौत, 15 घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

