इस्लामाबाद, 03 मार्च (कड़वा सत्य) पाकिस्तान में पिछले 48 घंटों में हुई भारी बारिश के कारण करीब 29 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए।
देश के अधिकारियों ने रविवार को मीडिया को बताया कि यहां बारिश के कारण कई घर ढह गए और भूस्खलन से उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत में सड़कें अवरुद्ध हो गईं।
उन्होंने बताया कि गुरुवार रात से केपी में बारिश से संबंधित घटनाओं में लगभग 23 लोग मारे गए जबकि दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में बाढ़ के कारण पांच लोगों की मौत हो गई।
श्रद्धा,आशा
पाकिस्तान में भारी वर्षा से करीब 29 की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

