इस्लामाबाद, 30 जून (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में पिछले पांच दिन में भारी वर्षा के कारण घटी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गये।
बलूचिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हाल ही में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से प्रमुख राजमार्ग अवरुद्ध हो गए और प्रांत के विभिन्न जिलों में कई वाहन फंस गए। उन्होंने बताया कि फंसे हुए यात्रियों के बचाव एवं उन्हें राहत पहुंचाने के लिए विशेष टीमें भेजी गई हैं।
पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने देश में आने वाले दिनों में और बारिश होने के आसार जताते हुए नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
,
कड़वा सत्य
पाकिस्तान में वर्षाजनित घटनाओं में छह की मौत, 25 घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

