पेशावर, 08 जनवरी ( ) पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले की मामुंड तहसील में सोमवार को पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में पांच पुलिसकर्मी मारे गए और 10 अन्य लोग घायल हो गए।
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिसकर्मी पोलियो टीकाकरण टीमों की सुरक्षा के लिए तैनात थे। पुलिस ने और भी लोगों के हताहत होने की आशंका जतायी है। घायलों को खार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है और घायल कर्मियों के इलाज के लिए रक्तदान की मांग की गई है।
श्रद्धा डेस्क
पाकिस्तान में विस्फोट , पोलियो ड्यूटी पर तैनात पांच पुलिसकर्मी मारे गये


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

