क्वेटा/ग्वादर 26 अगस्त (कड़वा सत्य) पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग, कलात, पसनी और सुंतसर में रविवार देर रात को हथियारबंद लोगों ने लेवीज और पुलिस थानों पर हमला किया जबकि क्वेटा-ज़ाहेदान रेलवे ट्रैक और बलूचिस्तान के अन्य हिस्सों से भी बंदूक और ग्रेनेड हमलों की खबरें मिली है।
समाचार पत्र डॉन ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार हथियारबंद लोगों ने पसनी पुलिस थाने पर हमला किया और कर्मियों की पिटाई करने के बाद वहां खड़ी तीन गाड़ियों और मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया। हमलावरों ने ग्वादर के तटीय शहर सुंतसर में एक और पुलिस थाने में तोड़फोड़ की और सरकारी हथियार छीन कर फरार हो गये।
पाकिस्तान में हथियारबंद लोगों ने लेवीज और पुलिस थानों पर हमला किया

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

