इस्लामाबाद 08 फरवरी (/डेस्क) पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार काे हुए विस्फोट में दो सुरक्षा कर्मियों की जान चली गयी और अन्य आठ घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रांत के खारन जिले के लिज्जय इलाके के पास अर्धसैनिक बलों के एक वाहन पर निशाना बनाकर हमला किया गया। वाहन में सवार जवान आम चुनावों के लिए जिले के एक मतदान केंद्र की सुरक्षा में तैनाती के लिए जा रहे थे। हमले के बाद बचाव दल, पुलिस और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया।
स्थानीय पुलिस ने कहा कि सड़क किनारे शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण लगाया गया था जिसे रिमोट कंट्रोल से विस्फोट गया था।
इस हमले की किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
उप्रेती,आशा
/डेस्क
पाकिस्तान: विस्फोट में दो सुरक्षा कर्मियों की मौत, आठ घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

