इस्लामाबाद, 18 मई (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में एक मिनी बस के गहरी खाई में में गिरने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं।
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक प्रांत के खुशाब जिले के पंज पीर इलाके के पास बस सड़क से फिसल कर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उन्हाेंने बताया कि कि तेज़ गति होने के कारण तीव्र मोड़ पर बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।
इस घटना की जानकारी मिलने पर बचाव दल और स्थानीय स्वयंसेवक घटनास्थल पर पहुंचे और शवों तथा घायलों को खाई से बहार निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां कम से कम दो घायलों की हालत गंभीर है।
संतोष,
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
पूर्वी पाकिस्तान में बस के खड्ड में गिरने से 13 लोगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

