मनीला, 20 जनवरी (कड़वा सत्य) फिलीपींस के लगुना प्रांत में यात्री जीप का ब्रेक फेल हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हादसा नागकार्लान शहर में स्थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे के बाद हुआ। उसी दौरान, तेज रफ़्तार जीप की ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गयी। इसमें दो लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने जीप चालक को हिरासत में ले लिया।
श्रद्धा डेस्क
फिलीपींस कार दुर्घटना में दो की मौत, 15 घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

