पेरिस 01 फरवरी (कड़वा सत्य) फ्रांस में वैल-डी'ओइस प्रांत के बौफेमोंट में शनिवार को एक रिटायरमेंट होम में आग लग जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।
फ्रांसीसी समाचार चैनल बीएफएमटीवी ने यह जानकारी दी है।
बीएफएमटीवी ने वैल-डी'ओइस प्रांत का हवाला देते हुए बताया कि आग स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7:15 बजे तीसरी मंजिल पर लगी।
समाचार चैनल के अनुसार तीनों लोगों की मौत धुएँ के कारण हुई।
आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है लेकिन अधिकारियों ने कहा कि आग शायद दुर्घटनावश लगी थी।
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
फ्रांस में रिटायरमेंट होम में आग लगने से तीन लोगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

