ढाका, 17 अगस्त (कड़वा सत्य) बंगलादेश की अंतरिम सरकार के चार और सलाहकारों ने शुक्रवार को शपथ ली। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने राजधानी ढाका में राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई।
नए सलाहकारों में वहीदुद्दीन महमूद (अर्थशास्त्री), अली इमाम मजूमदार (पूर्व कैबिनेट सचिव), मुहम्मद फ़ौज़ुल कबीर खान (पूर्व बिजली सचिव) और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जहाँगीर आलम चौधरी शामिल है।
नये सलाहकारों के साथ अंतरिम सरकार में सलाहकारों की संख्या बढ़कर 21 हो गयी।
पांच अगस्त को प्रधान मंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली नई अंतरिम सरकार ने 8 अगस्त को शपथ ली थी।
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
बंगलादेश में अंतरिम सरकार के चार और सलाहकारों ने शपथ ली


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

