इस्लामाबाद, 14 सितंबर (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में शनिवार को एक यात्री बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, अन्य 24 घायल हो गए। घायलों में कुछ ही हालत गंभीर है।
पुलिस के अनुसार यह हादसा प्रांत के झोब जिले के धाना सर इलाके में हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बचाव दल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शवों तथा घायलों को गहरी खाई से बाहर निकालकर पास के अस्पताल में पहुंचाया। स्थानीय स्वयंसेवकों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में भाग लिया।
अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, घायलों में से कई की हालत गंभीर है। पुलिस ने कहा कि तीव्र मोड़ पर बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे के समय बस राजधानी इस्लामाबाद से प्रांतीय राजधानी क्वेटा जा रही थी।
संतोष,
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
बलूचिस्तान में बस खाई में गिरने से छह लोगों की मौत, 24 घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

