मनामा, 21 मार्च (कड़वा सत्य) बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा ने बुधवार को व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की और उन्हें रूसी राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी। यह जानकारी बहरीन समाचार एजेंसी ने दी।
एजेंसी के अनुसार, फोन पर बातचीत में राजा हमद ने पुतिन को अपने राष्ट्रपति कर्तव्यों को पूरा करने में सफल होने की कामना की। रिपोर्ट में कहा गया कि पुतिन ने अपनी ओर से रमजान पर राजा हमद को बधाई दी।
इसके अलावा, सोमवार को भेजे गए एक बधाई संदेश में राजा हमद ने बहरीन-रूस के नजदीकी संबंधों और सभी स्तरों पर उनके विकास की सराहना की और आपसी हितों के लिए द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की पुष्टि की।
समीक्षा.
कड़वा सत्य
बहरीन के राजा ने पुतिन को राष्ट्रपति बनने की बधाई दी


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

