ला पाज, 14 जनवरी (कड़वा सत्य) बोलीविया के पश्चिमी प्रांत ओरुरो में शनिवार को आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि ओरुरो के चल्लापाटा में एक वैन और एक बस के बीच आमने सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। हादसे में मारे गये लोगों में से छह लोग वैन में सवार थे। वैन के विपरीत लेन में चले जाने के कारण उसकी टक्कर तारिजा से ला पाज की ओर जा रही बस से हो गयी। हादसे में बस में सवार एक यात्री की भी मौत हो गयी।
सोशल मीडिया और स्थानीय टेलीविजन पर साझा की गयी तस्वीरों से पता चलता है कि टक्कर से वैन पूरी तरह नष्ट हो गयी, जबकि बस का अगला हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
यामिनी
बोलीविया में दो वाहनों की टक्कर में सात की मौत, दो घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

