रियो डी जनेरियो, 22 मई (कड़वा सत्य) ब्राजील में इस वर्ष अब तक डेंगू के रिकॉर्ड 50 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और इस बीमारी से लगभग 3,000 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जाकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को दी।
सबसे हालिया आंकड़ों के अनुसार, देश में डेंगू के 51,45,295 संभावित मामले दर्ज किए गए हैं और 2,899 मौतों की पुष्टि हुई है।
इस वर्ष, ब्राजील अपने इतिहास में सबसे बड़े डेंगू के प्रकोप का सामना कर रहा है और इसका प्रकोप कुछ पड़ोसी देशों में भी फैल रहा है।
मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष डेंगू के मामलों में वृद्धि के मुख्य कारकों में जलवायु परिवर्तन और डेंगू वायरस के कई सीरोटाइप का प्रसार शामिल है।
कड़वा सत्य
ब्राज़ील में डेंगू के रिकॉर्ड 50 लाख से ज्यादा मामले


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

