साओ पाउलो, 29 जनवरी (कड़वा सत्य) दक्षिण-पूर्वी ब्राजील में मिनस गेरैस राज्य के ग्रामीण इलाके इतापेवा में रविवार को एकल इंजन वाले छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से सात लोगों की मौत हो गई।
प्रांतीय अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने ब्राजील के ग्लोबो न्यूज नेटवर्क को बताया कि जमीन पर गिरने से पहले विमान में हवा में ही विस्फोट हो गया।
रिपोर्ट के मुताबिक विमान ने साओ पाउलो के कैंपिनास से उड़ान भरी थी और पूर्वाह्न करीब 10:30 बजे मध्य हवा में टूट गया और खनन शहर इतापेवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अग्निशमन विभाग ने पहले घोषणा की थी कि तीन शव मिले हैं, लेकिन एक अद्यतन बयान में कहा गया कि अग्निशामकों को विमान में सात मृत पीड़ित मिले।
संतोष डेस्क
ब्राजील में विमान दुर्घटना में सात लोगों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

