वाशिंगटन, 04 अगस्त (कड़वा सत्य) अमेरिका के अरबपति उद्यमी एलन मस्क का मानना है कि ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर व्याप्त अशांति गृहयुद्ध में बदल सकती है।
ब्रिटेन के साउथपोर्ट में चाकू हमले के बाद ब्रिटेन के कई शहरों में शनिवार को अवैध प्रवासियों की आमद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। हमले में तीन बच्चे मारे गए थे। ‘टाइम्स’ अखबार ने बताया कि सप्ताहांत में कम से कम 35 विरोध प्रदर्शनों की आशंका थी।
मस्क ने ‘एक्स’ पर ब्रिटिश शहरों में विरोध प्रदर्शनों के एक वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा, “गृहयुद्ध को टाला नहीं जा सकता।”
गौरतलब है कि साउथपोर्ट में 29 जुलाई को बच्चों के डांस क्लब पर चाकू से किए गए हमले में तीन लड़कियों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चाकू मारने वाले के शरणार्थी होने की अपुष्ट खबरों के बीच बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और पुलिस के साथ झड़पें हुईं।
सैनी,
कड़वा सत्य/स्पूतनिक
ब्रिटेन में जारी अशांति गृहयुद्ध में बदल सकती है: मस्क


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

