गाजा, 21 अगस्त (कड़वा सत्य) इजरायली हवाई हमले में मध्य गाजा पट्टी के दीर अल-बलाह के एक बाजार पर कम से कम नौ लोग मारे गए। फिलिस्तीनी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि एक इजरायली विमान ने खरीदारों से खचाखच भरे बाजार में कम से कम एक मिसाइल दागी।
चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार पीड़ितों और घायलों के शवों को दीर अल-बलाह के शुहदा अल-अक्सा अस्पताल ले जाया गया और चिंता है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
इजराइल ने अभी तक हवाई हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
मध्य गाजा पर इजरायली हवाई हमले में 9 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

