गाजा, 19 जुलाई (कड़वा सत्य) मध्य गाजा पट्टी में नुसेरात शरणार्थी शिविर में दो घरों पर इजरायल की ओर से की गयी बमबारी में कम से कम 13 फिलिस्तीनी मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं।
फिलिस्तीनी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजरायली बमबारी में दो घर नष्ट हो गए और आसपास के घरों को काफी नुकसान पहुंचा। चिकित्सा सूत्रों ने चीन की न्यूज एजोंसी शिन्हुआ को बताया कि बमबारी में महिलाओं और बच्चों सहित 13 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। इजरायली सेना ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
मध्य गाजा में इजरायली हवाई हमलों में 13 फिलिस्तीनी मारे गए


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

