बेरूत 03 अक्टूबर (कड़वा सत्य) लेबनान के मध्य बेरूत में गुरुवार को एक इमारत को निशाना बनाकर किये इजरायली हवाई हमले में नौ लोगों की मौत हो गयी और 14 अन्य घायल हो गये।
लेबनानी टीवी चैनल अल-जदीद की रिपोर्ट के अनुसार आज तड़के संसद के पास अल-बचौरा क्षेत्र में हिजबुल्लाह से संबद्ध स्वास्थ्य प्राधिकरण केंद्र पर हमला हुआ। टीवी फुटेज में इमारत में लगी भीषण आग के बाद इमारत से भारी काला धुआं निकलता दिखाई दिया। हवाई हमले से आस-पास के घरों और वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा। आग बुझाने और हताहतों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस और नागरिक सुरक्षा दल इलाके में पहुंचे। हवाई हमले के कारण इलाके के निवासियों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित इलाकों में शरण लेनी पड़ी।
मध्य बेरूत में हमले से कुछ समय पहले इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हारेट हरेक इलाके में तीन जोरदार हवाई हमले किये जिससे भीषण आग लग गयी।
इजरायली सेना ने हमले की पुष्टि की है।
अशोक
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
मध्य बेरूत में इजरायली हवाई हमले में नौ लोगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

