कुआलालंपुर, 14 फरवरी (कड़वा सत्य) मलेशिया में एक विमान दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है।
सेलांगोर पुलिस प्रमुख हुसैन उमर खान ने बुधवार को एक बयान में बताया कि अधिकारियों ने मंगलवार को विमान दुर्घटना में मारे गए दो मलेशियाई व्यक्तियों के शव बरामद किए। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने कहा, "मृतकों के परिवार को उनकी पहचान के लिए टुंकू अम्पुआन रहीमा अस्पताल, क्लैंग की फोरेंसिक यूनिट में आने के लिए संपर्क किया गया है।"
मलेशिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएम) ने मंगलवार दोपहर को पुष्टि की कि एक छोटे विमान में एक पायलट सहित दो लोग सवार थे। विमान सेलांगोर राज्य के कपार शहर के पास एक तेल ताड़ के बागान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
श्रद्धा, डेस्क
/डेस्क
मलेशिया विमान दुर्घटना में दो लोगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

