वाशिंगटन, 12 अगस्त (कड़वा सत्य) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के मौजूदा उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की अभियान टीम ने कहा है कि श्री ट्रम्प और प्रसिद्ध उद्यमी एलन मस्क के बीच 12 अगस्त को होने वाली बातचीत "सदी का साक्षात्कार" होगी।
श्री ट्रम्प की अभियान टीम ने रविवार को एक्स पर कहा, "श्री मस्क सोमवार रात 08 बजे श्री ट्रंप का साक्षात्कार लेंगे। साक्षात्कार शुरू होने पर सूचना पाने के लिए इस पोस्ट को लाइक करें। यह सदी का साक्षात्कार होगा! अमेरिका को फिर से महान बनाएं!"
गौरतलब है कि जुलाई में श्री मस्क ने एक्स पर राष्ट्रपति पद की दौड़ में श्री ट्रम्प के प्रति अपने समर्थन की घोषणा की थी। अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव 05 नवंबर को होगा।
संतोष,
कड़वा सत्य
मस्क सोमवार को करेंगे ट्रम्प का साक्षात्कार


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

