माले, 21 अप्रैल (कड़वा सत्य) मालदीव के संसदीय चुनाव के लिए देश और विदेश में मतदान केंद्र खुलने के बाद रविवार सुबह मतदान शुरू हो गया।
संसद की 93 सीटों के लिए कुल 368 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 42 उम्मीदवार महिला हैं। इस चुनाव के लिए 2.8 लाख से अधिक मतदाता मतदान करने के पात्र हैं।
दक्षिण एशियाई देश के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में 602 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि तीन श्रीलंका के कोलंबो, भारत के तिरुवनंतपुरम और मलेशिया के कुआलालंपुर में स्थापित किए गए हैं। मतदान स्थानीय समयानुसार आज सुबह 8.00 बजे शुरू होकर शाम 5.30 बजे तक चलेगा।
कड़वा सत्य
मालदीव में संसदीय चुनाव के लिए मतदान शुरू


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

