मेक्सिको सिटी, 22 फरवरी (कड़वा सत्य) मेक्सिको के दक्षिणी राज्य ग्युरेरो में प्रतिद्वंद्वी आपराधिक गिरोहों के बीच झड़प में कम से कम 12 लोग मारे गए। यह जानकारी राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर ने बुधवार को दी।
श्री ओब्रेडोर ने मेक्सिको सिटी के नेशनल पैलेस में एक दैनिक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा कि घटना की जांच मंगलवार से चल रही है और नेशनल गार्ड के सैनिक पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद हैं।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा कि बाद में अधिकारी इस घातक संघर्ष पर अधिक जानकारी प्रदान करेंगे।
अभय
मेक्सिको में अपराधिक गिरोहों के बीच झड़प, 12 लोगों की मौत : राष्ट्रपति

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

