दुबई, 14 फरवरी (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना से मुलाकात की।
दुबई में आयोजित विश्व सरकार शिखर सम्मेलन के मौके पर दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात हुई।
विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों और प्राचीन भौगोलिक संबंधों को याद किया। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की और संयुक्त राष्ट्र सहित विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग की सराहना की।
श्री मोदी ने भारत-मेडागास्कर साझीदारी को और मजबूत करने और विजन सागर - क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में एक साथी विकासशील देश के रूप में, भारत मेडागास्कर की विकास यात्रा में एक प्रतिबद्ध भागीदार बना रहेगा।
डेस्क
मोदी ने मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री से मुलाकात की


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

