रबात, 20 जून (कड़वा सत्य) मोरक्को की नौसेना ने अटलांटिक तट से 91 पश्चिमी अफ्रीकी प्रवासियों को बचा लिया है।
एमएपी समाचार एजेंसी ने मोरक्को रॉयल सशस्त्र बलों के हवाले से बताया कि नौसेना इकाई ने दखला से 189 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बुधवार को एक अभियान के दौरान उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के तट से दूर स्पेन के द्वीपसमूह कैनरी द्वीप की ओर जा रही एक नाव को रोका, जिसमें अफ्रीकी प्रवासी सवार थे।
बयान के अनुसार, बचाए गए सभी प्रवासी उप-सहारा देशों से हैं। उऩ्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में मानक प्रशासनिक प्रक्रियाओं के लिए मोरक्को रॉयल जेंडरमेरी को सौंप दिया गया।
अशोक
कड़वा सत्य
मोरक्को की नौसेना ने अटलांटिक तट से 91 प्रवासियों को बचाया


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

