यांगून, 11 अक्टूबर (कड़वा सत्य) मध्य म्यांमार में शुक्रवार को भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता मापी गयी। यह जानकारी देश के मौसम विज्ञान एवं जल विज्ञान विभाग (डीएमएच) ने दी।
डीएमएच के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न लगभग 11:10 बजे आया। भूकंप का केंद्र मांडले क्षेत्र के थाबेइक्कीन शहर के दक्षिण-पश्चिम में आठ किमी की दूरी पर केन्द्रित था।
डीएमएच ने कहा कि भूकंप का केन्द्र 22.85 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 95.91 डिग्री पूर्वी देशांतर में और सतह से 10 किमी की गहराई पर स्थित था। भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आयी है।
,
कड़वा सत्य
म्यांमार में भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

