मॉस्को, 24 अप्रैल (कड़वा सत्य) रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के ड्रोन हमले से ईंधन और ऊर्जा सुविधा केन्द्र में आग लग गयी। स्मोलेंस्क क्षेत्र के गवर्नर वासिली अनोखिन ने बुधवार को यह जानकारी दी।
गवर्नर ने टेलीग् पर कहा, “इस क्षेत्र पर यूक्रेनी मानवरहित हवाई वाहनों (ड्रोन) ने फिर से हमला किया है।”
उन्होंने कहा कि रूसी आपातकालीन स्थिति मंत्रालय के कर्मचारी साइट पर काम कर रहे हैं और यहां निवासियों को शांत रहने को कहा गया है।
रूसी वायु रक्षा बल का हवाई हमलों के खिलाफ जंग जारी है। स्मोलेंस्क और यार्त्सेवो जिलों में नागरिक ईंधन और ऊर्जा सुविधाओं पर आग यूक्रेनी हमले से लगी है।
समीक्षा,
कड़वा सत्य
यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

