कीव 01 फरवरी (कड़वा सत्य) यूक्रेन में शनिवार को रूस के रात भर के हमलों में कम से कम छह लोग मारे गए और 16 अन्य घायल हो गये।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मध्य यूक्रेन के पोल्टावा शहर में मिसाइल हमले के कारण एक अपार्टमेंट की इमारत का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये।
प्रांतीय आपातकालीन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह तक मलबे से 21 लोगों को बचाया गया था, जबकि खोज और बचाव जारी रहा।
एक अन्य घटना में पूर्वी शहर खार्किव में ड्रोन हमले में एक व्यक्ति तथा जबकि उत्तरपूर्वी सुमी क्षेत्र में हुए हमले में दो अन्य लोगों की मौत हो गयी।
हमले की दोनों घटनाओं में उत्तरी कीव क्षेत्र, पश्चिमी खमेलनित्सकी क्षेत्र और दक्षिणी ज़ापोरिज्जिया और ओडेसा क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं को भी नुकसान पहुंचाया।
अशोक
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
यूक्रेन पर रूसी हमलों में छह लोगों की मौत , 16 घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

