गाजा, 07 जून (कड़वा सत्य ) हमास के सशस्त्र शाखा अल-क़स्साम ब्रिगेड ने कहा है कि उसने राफा के पास इजरायली बलों की ओर जाल के रूप में स्थापित एक सुरंग के प्रवेश द्वार को उड़ा दिया और अंदर घात लगाए बैठे पांच इजरायली सैनिकों को मार डाला है।
अल-क़स्साम ने गुरुवार को कहा कि दक्षिणी गाजा पट्टी में राफा के पश्चिम में ताल जुरोब के पास एक भूमिगत सुरंग का प्रवेश द्वार स्थापित किया गया था। अल-क़स्साम ने हालांकि अभियान के बारे में और जानकारी नहीं दी गई। इजरायली पक्ष की ओर से अभी तक इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गयी है। टेलीग् पर एक अन्य बयान में अल-क़स्साम ब्रिगेड ने राफा शहर में संचालित इजरायली सेना डिवीजन के मुख्यालय पर हमला करने का दावा किया, लेकिन इसका विवरण नहीं दिया। इससे पहले गुरुवार को इजरायली सेना ने राफा के पूर्व में गाजा-इजरायल सीमा की बाड़ को पार करने का प्रयास करने वाले तीन फिलिस्तीनियों को मार गिराने की घोषणा की थी।
संतोष
कड़वा सत्य
राफा के निकट सुरंग में पांच इजरायली सैनिक मारे गए: हमास


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

