गाजा, 29 मई (कड़वा सत्य) इलायल ने बुधवार को दक्षिणी गाजा शहर राफा में फिर से हमला किया।
हमास पर अपने युद्ध में नागरिकों की मौत पर बढ़ती चिंता के बावजूद इजरायल ने अपनी कार्रवाई बदलने का कोई संकेत नहीं दिखाया है जिसके कारण युद्धवि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों में रूकावट आ रही है।
राफा में मीडिया की ओर से आज तड़के नए हमलों की सूचना दी। इसके कुछ ही घंटों बाद प्रत्यक्षदर्शियों और एक फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्र ने कहा कि इजरायली टैंक शहर के मध्य में घुस गए हैं।
एक स्थानीय नागरिक अब्दुल खतीब ने कहा, “लोग इस समय अपने घरों के अंदर हैं क्योंकि जो कोई भी आगे बढ़ता है उसे इजरायली ड्रोन से गोली मार दी जा रही है।”
समीक्षा अशोक
कड़वा सत्य
राफा में इजरायल ने किया फिर हमला


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

