मॉस्को, 17 जनवरी (कड़वा सत्य) रूस की वायु रक्षा प्रणालियों ने बेलगोरोड क्षेत्र में रात भर में यूक्रेन के सात विल्खा रॉकेट और चार मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) को नष्ट कर दिया है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बेलगोरोड क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने दिन की शुरुआत में कहा कि क्षेत्र और बेलगोरोड शहर में सात यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया गया, प्रारंभिक जानकारी से पता चला कि कोई हताहत नहीं हुआ।
बेलगोरोड शहर के मेयर के कार्यालय ने कहा कि बुधवार को बेलगोरोड में रॉकेट खतरे की घोषणा की गई थी और निवासियों से घर पर रहने और खिड़कियों से दूर रहने का आग्रह किया गया।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा '17 जनवरी को, तड़के लगभग 2.40 बजे मास्को समय , कीव शासन द्वारा विल्खा मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम और यूएवी का उपयोग करके रूसी संघ के क्षेत्र में लक्ष्य पर आतंकवादी हमला करने का प्रयास किया गया था , नाकाम कर दिया गया। ड्यूटी पर मौजूद रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने बेलगोरोड क्षेत्र के ऊपर सात रॉकेट और चार यूक्रेनी यूएवी को नष्ट कर दिया।'
श्री ग्लैडकोव ने कहा कि क्षेत्र में वायु रक्षा प्रणालियां दिन में फिर से सक्रिय हो गईं, जिससे हवा में कई लक्ष्यों को नष्ट कर दिया गया।
गवर्नर ने टेलीग्राम पर कहा, 'हमारी वायु रक्षा प्रणालियां बेलगोरोड और बेलगोरोड क्षेत्र में फिर से सक्रिय हो गईं। कई हवाई लक्ष्यों को मार गिराया गया। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, कोई हताहत नहीं हुआ।'
डेस्क
/स्पुतनिक
रुसी वायु रक्षा बलों ने यूक्रेन के विल्खा रॉकेट, ड्रोन को नष्ट किया


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

