माॅस्को, 22 मई (कड़वा सत्य) रूस के त्सेंट्र (सेंटर) ग्रुप ऑफ फोर्सेज ने दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) में संघर्ष के दौरान पिछले 24 घंटों में यूक्रेन के 420 सैनिकों को मार दिया।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बयान में कहा, " यूक्रेन के 420 सैन्यकर्मियों और जर्मनी निर्मित मार्डर पैदल सेना लड़ाकू वाहन सहित तीन बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों को नष्ट कर दिया है।" उन्होंने कहा कि उनके समूह ने डीपीआर में यूक्रेन द्वारा किए गए सात जवाबी हमलों को भी विफल कर दिया।
मंत्रालय ने कहा कि रूस के उत्तरी सैन्य समूह ने यूक्रेन के खार्कोव क्षेत्र में तीन जवाबी हमलों को विफल कर दिया है और यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने 255 सैनिकों को खो दिया है। उन्होंने कहा कि रूसी सशस्त्र बलों ने डीपीआर में क्लिशचिवका गांव पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया है।
,
कड़वा सत्य
रूसी सैन्य बलों के साथ संघर्ष में यूक्रेन के 420 सैनिक मारे गये


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

