बेरूत, 01 अक्टूबर (कड़वा सत्य) लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान इजरायली हवाई हमलों में कुल 95 लोगों की मौत हो गयी और 172 अन्य घायल हो गये हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार रात यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने बताया कि बालबेक-हर्मेल जिले में इजरायली हमले में 16 लोग मारे गए और 48 अन्य घायल हुए, जबकि नबातिह प्रांत में 16 लोगों की मौत हो गयी और 55 अन्य घायल हुए हैं।
इसके अलावा, बेरूत में भी चार लोगों की मौत और इतने ही लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जबकि दक्षिणी प्रांत में 52 लोगों की मौत और 43 लोगों के घायल होने की रिपोर्ट सामने आयी है। बेका क्षेत्र में हमलों में सात लोग मारे गए और 22 लोग घायल हुए।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह से इजरायली सेना लेबनान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर रही है।
कड़वा सत्य
लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में 95 लोग मारे गए, 172 घायल हुए

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

