बेरूत, 20 अक्टूबर (कड़वा सत्य) इजरायल-हिजबुल्लाह संघर्ष की शुरुआत के बाद से लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 2,448 तक पहुंच गई है, जबकि 11,471 लोग घायल हुए हैं। शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।
लेबनानी मंत्रिपरिषद में आपदा जोखिम प्रबंधन इकाई द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में 30 लोग मारे गए और 135 अन्य घायल हो गए।
इस बीच विभिन्न क्षेत्रों में 82 हवाई हमले और गोलाबारी दर्ज की गईं, जिनमें से ज्यादातर दक्षिणी लेबनान में केंद्रित थीं, जिससे इजरायली "आक् कता" की शुरुआत के बाद से हमलों की कुल संख्या 10,415 हो गई।
रिपोर्ट के अनुसार, विस्थापित व्यक्तियों को समायोजित करने और प्राप्त करने के लिए 1,094 मान्यता प्राप्त आश्रय स्थल खोले गए हैं, और अपनी अधिकतम क्षमता तक पहुंचने वाले प्रमाणित आश्रयों की संख्या 901 तक पहुंच गई है।
सैनी
कड़वा सत्य/स्पूतिनक
लेबनान में इजरायली हमले में मरने वालों की संख्या हुयी 2,448


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

