लॉस एंजिल्स, 01 मई (कड़वा सत्य) अमेरिका के लॉस एंजिल्स में मंगलवार को मेट्रो ट्रेन और एक बस की टक्कर में कम से कम 55 लोग घायल हो गये।
लॉस एंजिल्स अग्निशमन विभाग ने कहा कि दोपहर के आसपास, लॉस एंजिल्स मेट्रो ट्रेन शहर के एक्सपोज़िशन पार्क क्षेत्र में दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की बस से टकरा गई।
विभाग ने कहा कि बस में गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों के अलावा, 16 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया और कम से कम 37 लोगों का घटनास्थल पर ही इलाज कर दिया गया।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि टक्कर के वक्त ट्रेन में करीब 150 यात्री सवार थे।
अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन को हटाकर वापस रेल यार्ड में ले जाया गया।
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
लॉस एंजिल्स में मेट्रो ट्रेन-बस की टक्कर में 55 लोग घायल

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

