कोलंबो, 20 मई (कड़वा सत्य) श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री होसैन आमिर अब्दुल्लाहियन और उनके दल के अन्य वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
ईरान के राष्ट्रपति रईसी और विदेश मंत्री अब्दुलाहियान की रविवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई। हेलीकॉप्टर में सवार होने वालों में राष्ट्रपति रईसी, विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियन, ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मालेक रहमती और पूर्वी अजरबैजान प्रांत में इस्लामी क्रांति के नेता के प्रतिनिधि अयातुल्ला मोहम्मद अली आले-हाशेम के साथ कई अन्य लोग शामिल थे। हेलीकॉप्टर पूर्वी अजरबैजान प्रांत के घने जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
विक्रमसिंघे ने ईरान के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री के निधन पर दुख व्यक्त किया


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

