हनोई, 09 जनवरी (कड़वा सत्य) वियतनाम के सेंट्रल हाइलैंड्स प्रांत जिया लाई में मंगलवार सुबह एक मकान में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गयी।
वियतनाम समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की पहचान 45 वर्षीय महिला और उसकी 15 वर्षीय लड़की के रूप में की गई जबकि तीसरे मृतक की पहचान की पुष्टि नहीं हुई है।
स्थानीय मीडिया तुओई ट्रे (यूथ्स) के अनुसार मकान में आग लगने से कपड़े, एक इलेक्ट्रिक बाइक और एक मोटरसाइकिल के साथ 20 वर्ग मीटर का क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।
समीक्षा डेस्क
वियतनाम में एक मकान में आग लगने से तीन की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

