हनोई, 01 मई (कड़वा सत्य) वियतनाम के दक्षिणी प्रांत डोंग नाई में एक लकड़ी निर्माण कंपनी में बुधवार सुबह हुए एक विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।
वियतनाम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना प्रांत के विन्ह कुउ जिले में स्थानीय समयानुसार सुबह 08:30 बजे हुई। इसमें पांच लोगों की मौत हो गयी और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक ही हालत गंभीर है।
फिलहाल, विस्फोट का कारण संभवतः बॉयलर की खराबी बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
,
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
वियतनाम में विस्फोट से पांच लोगों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

