वाशिंगटन 02 फरवरी (कड़वा सत्य) वेनेजुएला अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे अपने नागरिकों को स्वीकार करने के लिए सहमत हो गया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला अपने सभी नागरिकों को स्वीकार करने के लिए सहमत हो गया है जो बिना दस्तावेजों के अमेरिका में रह रहे है।
श्री ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर कहा, 'वेनेजुएला के नागरिकों का वापस घर लौटना बहुत अच्छी बात है और यह भी ध्यान देने वाली बात है कि वेनेजुएला ने अमेरिका में डेरा डाले हुए अपने सभी नागरिकों को अपने देश में वापस लेने के लिए सहमति व्यक्त की है जिनमें ट्रेन डी अरागुआ के गिरोह के सदस्य भी शामिल हैं।'
उन्होंने कहा कि वेनेजुएला ने अमेरिका से प्रवासियों को वापस लाने के लिए परिवहन का काम भी अपने हाथ में लेने पर सहमति व्यक्त की है।
कड़वा सत्य/स्पुतनिक
वेनेजुएला अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे अपने नागरिकों को स्वीकार करने के लिए सहमत: ट्रम्प


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

