यरूशलेम, 22 फरवरी (कड़वा सत्य) इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में एक यहूदी बस्ती के पास आतंकवादियों ने कई वाहनों पर गोलीबारी की, जिसमें आठ लोग घायल हो गए।
पुलिस ने गुरुवार को कहा, “यह घटना यरुशलम के पूर्व में माले अदुमिम बस्ती के पास घटित हुयी। आतंकवादी अपने वाहन से बाहर निकले और यरुशलम की ओर सड़क पर ट्रैफिक जाम में खड़े वाहनों पर गोलीबारी शुरू कर दी। दो आतंकवादियों को मौके पर ही मार गिराया गया। घटनास्थल पर की गई तलाशी में एक और आतंकवादी का पता चला जिसने भागने की कोशिश की और उसे भी मार गिराया। इस हमले में घायल हुये आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
वेस्ट बैंक में आतंकवादी हमले में आठ घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

