शंघाई, 01 अक्टूबर (कड़वा सत्य) चीन के शंघाई में सोमवार को एक सुपरमार्केट में चाकू से किए गए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस को घटना की सूचना रात 9:47 बजे मिली और वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हमलावर, 37 वर्षीय लिन नामक व्यक्ति था जिसे पुलिस ने घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया।
सभी 18 पीड़ितों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उनमें से, तीन लोगों की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई और अन्य को जान का खतरा नहीं बताया जा रहा है। जांच चल रही है।
कड़वा सत्य
शंघाई में चाकू से हुए हमले में तीन की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

