कोलंबो, 20 जनवरी (कड़वा सत्य) श्रीलंका में डेंगू वायरस फैलाने वाले मच्छरों की आबादी में 29.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
सरकारी मीडिया ने शनिवार को राष्ट्रीय डेंगू नियंत्रण इकाई (एनडीसीयू) के हवाले से बताया कि आठ से 14 जनवरी तक डेंगू के 2,951 मामले सामने आए। साल के पहले 18 दिनों में डेंगू के 6,689 मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुयी है।
एनडीसीयू ने बताया कि सबसे अधिक मामले सबसे अधिक आबादी वाले जिले कोलंबो जिले से सामने आए हैं, जबकि जाफना से 1,320 मामले सामने आए हैं।
पिछले साल डेंगू के कुल 88 हजार से अधिक मामले सामने आए थे, जिनमें 57 लोगों की मौत हुई थी।
श्रद्धा डेस्क
श्रीलंका में डेंगू मच्छरों की संख्या बढ़ी

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

