संयुक्त राष्ट्र, 06 सितंबर (कड़वा सत्य) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गुरुवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को हुए आतंकवादी हमले की “कड़े शब्दों में” निंदा की।
सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने एक प्रेस बयान में, “जघन्य आतंकवादी हमले” की निंदा की, जिसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट की अफगानिस्तान शाखा का जिक्र करते हुए आईएसआईएल (दाएश)-के ने की थी। इसके परिणामस्वरूप कई लोग मारे गए और कई घायल हो गए थे।
यह दोहराते हुये कि आतंकवाद अपने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में अफगानिस्तान के साथ-साथ दुनिया में शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है। परिषद के सदस्यों ने इन निंदनीय अपराधियों, आयोजकों, फाइनेंसरों और प्रायोजकों को पकड़ने की आवश्यकता को रेखांकित किया।
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
संरा सुरक्षा परिषद ने अफगान में आतंकी हमले की निंदा की


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

